अहम खबर: CM मान ने इस चिटफंड कम्पनी की उच्चस्तरीय जांच के दिए आदेश

punjabkesari.in Thursday, Aug 18, 2022 - 09:33 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने चिटफंड कंपनी पर्ल की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। सी.एम. मान ने ट्वीट कर कहा कि पंजाब की जनता के खून पसीने की कमाई लूट कर अरबों की चल संपत्ति बनाने वाली चिटफंड कंपनी 'पर्ल' की उच्च स्तरीय जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके बारे में अधिक जानकारी जल्द ही सार्वजनिक की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री मान ने चुनाव से पहले लोगों से वादा किया था कि लोगों का पैसा लूटने वाली चिटफंड कंपनियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पर्ल और क्राउन जैसी कंपनियों की संपत्ति को जब्त कर लिया जाएगा और आम लोगों को एक-एक पैसा वापस कर दिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kamini