माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं के लिए अहम खबर, Online Booking के नियमों में बदलाव

punjabkesari.in Sunday, Nov 29, 2026 - 02:46 PM (IST)

कटडा (  अमित शर्मा )  :  वैष्णो देवी Shrine Board द्वारा अब हेलीकॉप्टर, अकोमोडेशन की बुकिंग में बदलाव किया गया है। पहले यह बुकिंग हर महीने की पहली तारीख को अगले दो महीने बाद पूरे महीने की बुकिंग खुल जाती थी, पर अब 2 महीने पहले की तारीख को अगले 2 महीने की उसे डेट की ही बुकिंग खुलेगी। उदाहरण के तौर पर जैसे  1 दिसंबर की सुबह 10 बजे से 1 फरबरी 2027  की बुकिंग खुलेगी। जिसके बाद 2 दिसंबर को 2 फरबरी की बुकिंग खुलेगी। इससे श्रद्धालुओं को यह भी फायदा होने वाला है कि वह अपनी रेलवे टिकट के साथ-साथ ऑनलाइन माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की बुकिंग भी कर उस डेट को कर सकेंगे। हालांकि इसके लिए आपको श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.maavaishnodevi.org पर ही लॉगिन करना होगा। 

आधिकारिक वेबसाइट पर ही करें अप्लाई

इसके साथ ही श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी से बचने के लिए केवल श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही टिकट और अन्य सुविधाओं की बुकिंग करें। किसी अनजान व्यक्ति या फर्जी वेबसाइट के झांसे में न आएं।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Neetu Bala

Related News