PSEB Students के लिए जरूरी खबर, Exams में हुआ बड़ा बदलाव

punjabkesari.in Monday, Oct 09, 2023 - 08:14 AM (IST)

अमृतसर(दलजीत): पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पी.एस.ई.बी.) की ओर से जारी छठी से 10वीं के लिए स्कीम ऑफ स्टडी में थ्यौरी परीक्षा के पास अंकों में बदलाव किया गया है। सैशन 2023-24 के होने वाली फाइनल परीक्षा में विद्यार्थियों को थ्यौरी परीक्षा में 20 की जगह 25 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे। पास प्रतिशत अंकों का यह नियम ग्रुप-ए के छह विषयों के लिए निर्धारित किया गया है, जबकि प्रैक्टिकल और थ्यौरी में मिला कर 33 प्रतिशत अंक हासिल करने अनिवार्य होंगे।

10वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए 650 अंक कुल होंगे। कुल 8 विषयों की परीक्षा होगी, जिसमें से ग्रुप-ए के 6 विषय पास करना जरूरी होगा, जबकि ग्रुप-बी के 2 विषयों में अपीयर होना अनिवार्य होगा। 2022-23 में विद्याॢथयों को नौ विषयों में अपीयर होना अनिवार्य होगा। 2022-23 में विद्यार्थियों को नौ विषयों में अपीयर होना अनिवार्य किया गया था। इस बार एक विषय कम किया गया है, जो इलैक्टिव, प्री-वोकेशनल और एन.एस.क्यू.एफ. में 3 की जगह 2 विषय चुनने होंगे। 10वीं में पंजाबी या पंजाब हिस्ट्री कल्चर का थ्यौरी परीक्षा कुल 65 अंकों का और इंटरनल असैस्मैंट 10 अंकों की होगी। कुल 75 अंकों का होगा जबकि ग्रुप-ए के अन्य विषयों में इंग्लिश, हिंदी, मैथमैटिक्स, साइंस और सोशल साइंस में थ्योरी के 80 और इंटरनल असैस्मैंट के 20 अंक होंगे। कुल 100 अंकों के ये पेपर होंगे।  ग्रुप-बी में कंप्यूटर साइंस में थ्यौरी 50, प्रैक्टिकल 45 और इंटरनल असैस्मैंट 5 अंकों की होगी। ग्रुप-बी में हर विद्यार्थी को इलैक्टिव विषय, प्री-वोकेशनल विषय या एन.एस.क्यू.एफ. से एक ट्रेड का चुनाव करना होगा।

विद्यार्थियों को ग्रुप बी के विषयों में भी पास होना जरूरी है। इसके अंक भी सर्टीफिकेट में अंकों और ग्रेड के साथ दिए जाएंगे। फाइनल परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र स्कूल स्तर पर ही तैयार होंगे। बोर्ड के अनुसार डिफ्रैंटली एबल्ड विद्यार्थी ग्रुप-ए के पंजाबी या पंजाब हिस्ट्री कल्चर के अलावा ग्रुप बी से पांच अन्य विषयों का अनिवार्य विषय के तौर पर चुनाव करते हैं तो इनकी इवैल्यूशन बोर्ड स्तर पर की जाएगी। अगर ग्रुप बी से विद्यार्थी 3 विषय का चुनाव इलैक्टिव विषयों के तौर पर करते हैं तो उनका इवैल्यूएशन स्कूल स्तर पर किया जाएगा। बोर्ड के नियमों के अनुसार प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए बोर्ड द्वारा प्रश्न पत्र नहीं दिए जाएंगे, वो स्कूल स्तर पर ही आयोजित करने होंगे। इलैक्टिव, प्री-वोकेशनल और एन.एस.क्यू.एफ. विषयों के लिए इवैल्यूएशन स्कूल स्तर पर होगी, लेकिन इन विषयों के लिए प्रश्न पत्र बोर्ड की ओर से उपलब्ध करवाया जाएगा। नॉन बोर्ड कक्षा यानी छठी, 7वीं और 9वीं के लिए स्कीम आफ स्टडी यही लागू होगी। हालांकि फाइनल परीक्षा के लिए प्रश्न-पत्र स्कूल स्तर पर ही तैयार किए जाएंगे, लेकिन इन कक्षाओं में भी पास प्रतिशत अंक और प्रैक्टिकल और थ्यौरी के लिए जारी नियमों का खास ख्याल रखना होगा।

Content Writer

Vatika