शहर के सीनियर सिटीजनों के लिए अहम खबर

punjabkesari.in Friday, Feb 04, 2022 - 02:37 PM (IST)

चंडीगढ़ (राजिन्दर शर्मा): शहर में सीनियर सिटीजनों की सहायता के लिए प्रशासन शुक्रवार को एल्डर लाइन की शुरूआत करने जा रहा है। यह एक टोल-फ्री हेल्पलाइन नम्बर है, जिस पर कॉल करके सीनियर सिटीजन हर तरह का जानकारी हासिल कर सकेंगे। प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल शुक्रवार को इस हेलपलाइन नं. 14567 का उद्घाटन करेंगे। हेल्पलाइन नं. 14567 पर पैंशन मुद्दो, कानूनी मुद्दों पर मुफ्त जानकारी ली जा सकेगी। यह एल्डर लाइन नम्बर सीनियर सिटीजनों को भावनात्मक रूप से समर्थन देगा। यहां तक कि दुर्व्यवहार के मामलों में मदद करेगा, बेघर बुजुर्गों को भी राहत प्रदान करेगा। एल्डर लाइन का मकसद सारे सीनियर सिटीजनों को उनका भला चाहने वालों को पूरे देश में एक रंग मंच नाल जोड़ना है, जिस कारण वह बिना किसी झिझक अपनी परेशानी व चिंताओं को सांझा कर सकें।

यह भी पढ़ें :  हाईकमान खिलाफ सिद्धू ने खोला मोर्चा, नजर आए बागी तेवर

हेल्पलाइन नम्बर की मदद से सीनियर सिटीजन उन समस्याओं व जानकारी पर मार्गदर्शन पा सकेंगे जिन समस्याओं का सामना वह रोजाना करते हैं। एल्डर लाइन 14567 एक टोल-फ्री नम्बर है, जो दिन में 12 घंटे (सुबह 8 से रात 8 बजे तक) खुला रहेगा। सीनियर सिटीजनों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए उनके साथ हो रहे दुर्व्यवहार में सुधार लाने के लिए  रेसक्यू मामलों च मुफ्त जानकारी, मार्गदर्शन पर ऑन फील्ड दखलअंदाजी प्रदान करेगा। महामारी जैसी एमरजेंसी हालत के मामले में वह हेल्पलाइन शहर के सीनियर सिटीजनों की मदद कर सकता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila