जरूरी खबरः कांवड़ लेने हरिद्वार जाने वाले शिव भक्तों के लिए जारी हुई Advisory

punjabkesari.in Friday, Jul 09, 2021 - 04:46 PM (IST)

चंडीगढ़ (सुशील राज): चंडीगढ़ के शिव भक्त कांवड़ लेने हरिद्वार न जाएं। यह एडवाइजरी वीरवार को चंडीगढ़ पुलिस ने जारी की है। पुलिस ने बताया कि उत्तराखंड में कांवड़ लेने के लिए जाने पर रोक लगाई गई है। 

ऐसे में अगर आप वहां जाते हैं तो आप पर कार्रवाई हो सकती है। कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका के चलते कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है। चंडीगढ़ पुलिस द्वारा इसी को देखते हुए और उत्तराखंड अथॉरिटी की मनाही पर आपको सतर्क किया जा रहा है।

Content Writer

Vatika