पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए अहम खबर

punjabkesari.in Wednesday, Oct 26, 2022 - 11:59 AM (IST)

मोहाली (नियामिया) : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा पैटर्न में कुछ बदलाव किए हैं। यह बदलाव शारीरिक शिक्षा और खेल विषयों में किया गया है। जानकारी के अनुसार पहले शारीरिक शिक्षा एवं खेल विषयों में प्रेक्टिकल के अंक अधिक तथा लिखित परीक्षा के अंक कम थे। अब उलट कर दिया गया है। अब लिखित परीक्षा के अंक अधिक और प्रेक्टिकल के अंक कम होंगे।

शिक्षा बोर्ड के इस फैसले से उन छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी, जो पढ़ने-लिखने में अच्छा होने के साथ-साथ पूरी लगन के साथ लिखित परीक्षा देते थे लेकिन खेल और शारीरिक शिक्षा के प्रेक्टिकल के दौरान मैदान पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते थे। इससे उनके प्रेक्टिकल अंक कम हो जाते थे और समूची प्रतिशतता भी प्रभावित होती थी।

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अपने नए पैटर्न में कक्षा 9वीं से 12वीं तक इन विषयों के अंकों के वितरण में बदलाव किया है। अब दोनों विषयों की लिखित परीक्षा के अंक प्रेक्टिकल विषय से अधिक होंगे। इस संबंध में बोर्ड ने सभी स्कूलों को आदेश जारी कर दिया है। यह आदेश भी तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila