विद्यार्थियों के लिए अहम खबर, पंजाब को मिले 5 पी.एम. ई-विद्या चैनल

punjabkesari.in Wednesday, Jun 07, 2023 - 08:04 PM (IST)

पटियाला: प्राइमरी से लेकर 12वीं कक्षा तक के छात्रों को सभी विषय डिजिटल मोड में पढ़ाई करवाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए पी.एम. ई-विद्या  चैनलों की श्रृंखला में पंजाब को 5 चैनल मिले हैं। शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों के विभिन्न जिलों के 5 कंप्यूटर शिक्षकों को इन चैनलों के कोऑर्डिनेटर के रूप में नियुक्त किया है। इसके अलावा इन चैनलों पर अलग-अलग विषयों की पढ़ाई करवाने वाले शिक्षकों का भी चयन किया गया है, जिसमें 27 विषय विशेषज्ञों व 22 तकनीकी विशेषज्ञों की एक टीम गठित की गई है, जिसे मंगलवार को डायरेक्टर एस.सी.आई. आर.टी के दफ्तर से बाकायदा ट्रेनिंग देकर इन चैनलों की कार्यप्रणाली समझाई गई है। 

चैनल नंबर 2 (9वीं और 10वीं कक्षा के लिए) के कोऑर्डिनेटर और फतेहगढ़ साहिब जिले के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अमलोह के डी.एम. कम्प्यूटर साइंस मनिंदर सिंह ने बताया कि इन चैनलों का पंजाब में बिल्कुल मुफ्त प्रसारण होगा। ये चैनल 24 घंटे चलेंगे जिसमें अलग-अलग क्लास के लिए अलग-अलग टाइम स्लॉट दिए गए हैं।

विशेषज्ञों को एस.सी.आई. आर.टी. कार्यालय में दी गई ट्रेनिंग:

चैनल नंबर एक में 11वीं-12वीं के लिए 3 घंटे का स्लॉट है। चैनल कोऑर्डिनेटर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल चिट्टी जालंधर के कंप्यूटर फैकल्टी जागीर सिंह होंगे। चैनल नंबर 2 - 9वीं और 10वीं के लिए दो घंटे का स्लॉट होगा। फतेहगढ़ साहिब के अमलोह के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कंप्यूटर साइंस डी.एम. मनिंदर सिंह को चैनल कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। चैनल नंबर 3 - छठी और आठवीं क्लास के लिए 3 घंटे का स्लॉट होगा। होशियारपुर के डी.एम. कम्प्यूटर इंद्रपाल सिंह कोऑर्डिनेटर होंगे। चैनल चार प्राइमरी के लिए एक घंटे का स्लॉट होगा। सहायक कोऑर्डिनटेर रागिनी कोऑर्डिनटेर होंगी। चैनल नंबर 5 टीचर ट्रेनिंग, वोकेशनल एन.एस.क्यू.एफ. और स्पेशल लेक्चरर के लिए होगा। जे.इ. सिमरजीत सिंह बराड़ कोऑर्डिनटेर होंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Paras Sanotra

Recommended News

Related News