Train यात्रियों के लिए जरूरी खबर, जालंधर से चलने वाली ये ट्रेनें मार्च तक रहेंगी प्रभावित

punjabkesari.in Wednesday, Feb 14, 2024 - 04:14 PM (IST)

पंजाब डेस्क: पंजाब में ट्रेन यात्रियों को बड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ेगा। तकरीबन 12 से अधिक ट्रेनें आज से लेकर मार्च तक प्रभावित रहेगी और ट्रैफिक भी ब्लॉक रहेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के यार्ड में मुरम्मत का काम किया जा रहा है जिसके चलते रेलवे द्वारा जालंधर सिटी से होशियारपुर और होशियारपुर से जालंधर सिटी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 04598 और 04597 रद्द कर दी गई है। ये ट्रेनें 14 फरवरी से लेकर 24 मार्च तक बंद करना का फैसला लिया है। 

ये ट्रेनें मार्च तक रहेगी प्रभावित

जालंधर सिटी से दरभंगा (अंत्योदय एक्सप्रेस (22552)
25 फरवरी तक प्रभावित रहेगी। 3, 10, 17, 24 मार्च को उक्त ट्रेन लुधियाना रेलवे स्टेशन से चलेगी। 

जालंधर सिटी से नई दिल्ली चलने वाली ट्रेन  14682
 2 मार्च से 25 मार्च तक अंबाला कैंट स्टेशन से चलेगी।

जालंधर सिटी से पठानकोट (04479) 
14 फरवरी से 24 मार्च तक सुच्ची पिंड स्टेशन से चलेगी। 

होशियारपुर से आगरा कैंट (11906)
14 फरवरी से 24 मार्च तक लुधियाना स्टेशन से रवाना होगी।

जम्मू तवी (19225) 
14 फरवरी से 24 मार्च तक वाया जालंधर सिटी, मुकेरियां, पठानकोट होते हुए जाएगी। 

अहमदाबाद से श्री माता वैष्णो देवी कटरा (19415)
18 से 25 फरवरी तक प्रभावित रहेगी। वही उक्त ट्रेन 3, 10, व 17 मार्च को वाया जालंधर सिटी, मुकेरियां, पठानकोट होते हुए रवाना होगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

News Editor

Urmila