अहम खबरः अब सिख महिलाओं का भी होगा चालान, नहीं बचा सकेगा "कौर" सरनेम

punjabkesari.in Thursday, Jul 28, 2022 - 01:08 PM (IST)

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में जहां दोपहिया वाहन चलाने वाली महिलाओं का चालान किया जा रहा है, वहीं सिख महिलाओं को हेलमेट न पहनने की छूट दी गई है, लेकिन अब हर सिख महिला चालान से नहीं बच पाएगी। चंडीगढ़ प्रशासन के मुताबिक जिन सिख महिलाओं ने दस्तार नहीं सजाई है, उनका भी हेलमेट ना पहनने पर चालान किया जाएगा।

आपको बता दें कि मौजूदा समय में सिर्फ कौर सरनेम देखकर चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस बिना हैलमेट टू-व्हीलर चलाने या पीछे बैठने वाली महिलाओं को छोड़ रही है पर अन्य हजारों महिलाओं के हैलमेट सिर पर ना होने के कारण चालान काटे जा रही है। अब चंडीगढ़ प्रशासन दस्तार ना सजाने वाली सिख महिलाओं के चालान कााटेगा। 
 

Content Writer

Vatika