अहम खबरः पंजाब के DGP की छुट्टी को CM मान ने दी मंजूरी

punjabkesari.in Saturday, Jul 02, 2022 - 02:20 PM (IST)

चंडीगढ़ (रमनजीत): पंजाब के डी.जी.पी. वीरेश कुमार भावरा का 2 महीने की छुट्टी का आवेदन स्वीकार कर लिया गया है। डी.जी.पी. के आवेदन को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंजूरी दे दी है। बता दें कि डी.जी.पी. वीरेश कुमार भावरा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय को पत्र भेजकर दो महीने की छुट्टी पर जाने की अनुमति मांगी थी, लेकिन मुख्यमंत्री के दिल्ली में होने के कारण कल कोई फैसला नहीं हो सका।

डी.जी.पी. के छुट्टी पर जाने के बाद राज्य सरकार जल्द ही उनकी जगह कार्यकारी डी.जी.पी. नियुक्त करेगी। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े आई.पी.एस. अधिकारी गौरव यादव और हरप्रीत सिंह सिद्धू को कार्यकारी डी.जी.पी चार्ज दिया जा सकता है। दोनों अधिकारी फिलहाल जेल प्रशासन और ड्रग्स के खिलाफ एस.टी.एफ. का काम देख रहे हैं।

गौरतलब है कि 2 दिन पहले पंजाब सरकार और केंद्र को पत्र भेजकर डी.जी.पी. वीरेश कुमार भावरा ने केंद्रीय डेपुटेशन पर जाने की इच्छा व्यक्त की थी। चाहे सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक भवरा को 2 साल के लिए डी.जी.पी. की कुर्सी से हटाया नहीं जा सकता लेकिन सरकार से तालमेल न होने के कारण वह केंद्रीय डेपुटेशन के रास्ते पर चलकर छुट्टी पर जा रहे हैं ताकि पंजाब की भगवंत मान सरकार अपनी पसंद का पुलिस प्रमुख नियुक्त कर सके।

गौरतलब है कि हाल ही में हुए संगरूर लोकसभा उपचुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था एक बड़े मुद्दे के रूप में सामने आई थी और सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से सरकार और डी.जी.पी. बीच दूरियां और गहरा गई हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

 

News Editor

Urmila