अहम खबर: पंजाब राज्यपाल इस्तीफा देने के बाद सरहदी जिलों के दौरे पर

punjabkesari.in Tuesday, Feb 20, 2024 - 12:26 PM (IST)

पंजाब डेस्क: पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित अपना इस्तीफा देने के बाद भी सक्रिय नजर आ रहे है। जानकारी के अनुसार राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित सरहद व आसपास के इलाकों में दौरे पर है। बता दें कि 20 से 23 फरवरी तक राज्यपाल दौरे पर हैं। इस दौरान वह सरहद के साथ जुड़े मुद्दों पर मंथन करेंगे। राज्यपाल नशे व सुरक्षा के खिलाफ शुरू की गई मुहिम को लेकर जानकारी हासिल करेंगे। 

जानकारी मिली है कि पंजाब राज्यपाल इन दिनों गुरदासपुर, पठानकोट, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का व सरहद के साथ लगते जिलों में जाएंगे। राज्यपाल का ये छठा दौरा है। पिछले 5 दौरों के बाद सरहदी इलाकों में क्या प्रगति हुई है इसे लेकर स्थिति स्पष्ट कर रहे हैं। राज्यपाल केंद्रीय एजेंसियों व राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठकें करेंगे। इस दौरे दौरान डी.जी.पी. पंजाब, बी.एस.एफ. पंजाब फ्रंटियर के अधिकारी, सेना अधिकारी, मुख्य सचिव, एन.आई.ए. अधिकारी आदि वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। जिक्रयोग्य है कि पंजाब राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने 3 फरवरी को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इन दौरों से लगता है कि पंजाब राज्यपाल का इस्तीफा अभी तक मंजूर नहीं हुआ है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

News Editor

Urmila