अहम खबरः पंजाब में अब पंजाबी भाषा में करवाई जाएगी विज्ञान की पढ़ाई

punjabkesari.in Wednesday, May 25, 2022 - 01:07 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब में अब विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में विज्ञान के अलग -अलग विषयों की पढ़ाई पंजाबी में भी करने का मौका मिलेगा। विज्ञान प्रसार (वी.पी.) ने विज्ञान संचार, लोकप्रियकरण और एस.सी. ओ.पी.ई.-इन-इंडियन लैंग्वेज नामक एक प्रमुख परियोजना शुरू की है, जो पंजाबी सहित प्रमुख भाषाओं में लोगों के बीच विज्ञान की पहुंच और लोकप्रिय बनाने के कार्यक्रमों को बढ़ाने के लिए है।  

पंजाब में इस कार्यक्रम को शुरू करने के लिए वी.पी. ने पंजाब राज्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, पंजाब सरकार के राज्य स्तरीय नोडल विभाग के साथ और पंजाब सरकार की तकनीकी ब्रांच विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण विभाग और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभा, भारत सरकार के साथ सहभागिता की है।

पंजाब के लिए एस.सी.ओ.पी.ई. परियोजना को डा. नकुल पाराशर, डायरैक्टर वी.पी. और डा. जतिंद्र कौर अरोड़ा एग्जीक्यूटिव डायरैक्टर, पी.एस.सी.एस.टी. ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। 

Content Writer

Vatika