अहम खबर:  यूथ कांग्रेसी नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें मामला

punjabkesari.in Saturday, May 14, 2022 - 08:15 PM (IST)

लुधियाना: बीजेपी नेता जे.पी. नड्डा आज पंजाब दौरे पर थे। उन्होंने अलग-अलग समागमों में हिस्सा लिया। इस दौरान यूथ कांग्रेस के वर्करों द्वारा रोष प्रदर्शन किया जा रहा है। वर्करों ने महंगाई को लेकर यह प्रदर्शन किया उनका कहना है कि यह महंगाई सैंटर की सरकार के कारण है। इस दरान यूथ कांग्रेस के प्रधान बरिंदर ढिल्लों द्वारा जमकर रोष प्रदर्शन किया जा रहा था। इस दौरान पुलिस पार्टी द्वारा यूथ कांग्रे वर्करों को खदेड़ने की कोशिश की जा रही है। पुलिस पार्टी द्वारा यूथ कांग्रेस के वर्करों को गिरफ्तार किया जा रहा है। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे  बरिंदर सिंह ढिल्लों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस दौरान वरिंदर ढिल्लों ने कहा कि वह शान्तमयी ढंग से प्रदर्शन कर रहे थे उन्होंने कहा कि उन्हें एक जगह दे दी जाए लेकिन पुलिस ने धक्केशाही करनी शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि वह पीछे हटने वाले नहीं है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kamini