बड़ी खबर: सरकार ने इस IAS अधिकारी को पंजाब चुनाव कमिश्नर पद किया नियुक्त
punjabkesari.in Friday, Feb 24, 2023 - 07:01 PM (IST)

पंजाब डेस्क: पंजाब में मुख्य चुनाव अधिकारी के पद पर आई.ए.एस.आई. राज कमल चौधरी नियुक्त किया गया है। पंजाब राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने राज कमल चौधरी को आई.एस.एस. प्रमुख सचिव, खेल व युवा सवा विभाग व राज्य चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त करने की अनुमति दे दी है।
गौरतलब है कि पंजाब सरकार ने 1996 बैच के आई.ए.एस अधिकारी राज कमल चौधरी के नाम को राज्य चुनाव आयुक्त के रूप में चुना था। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस पद के लिए चौधरी के नाम को मंजूरी दे दी थी और उनकी फाइल राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित के पास उनकी सहमति के लिए भेजा था, जिस पर राज्यपाल ने अनुमति दे दी है।
इस दौरान उन्होंन कहा कि राज कमल चौधरी को भारतीय प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त माना जाएगा। उन्हें पदभार ग्रहण करने से 5 वर्ष तक नियुक्त किया जाता है। आपको बता दें पंजाब स्टेट एससी कमीशन के चेयरपर्सन का पद भी खाली पड़ा है। हाल ही में सरकार ने मनीष गुलाटी को पंजाब राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष पद से हटा दिया था, लेकिन इस पद के लिए किसी को शॉर्टलिस्ट नहीं कर पाई थी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here