राघव चड्ढा का आरोप, CM चन्नी का कांग्रेस ने ऐसे किया इस्तेमाल

punjabkesari.in Monday, Jan 17, 2022 - 02:05 PM (IST)

जालंधर/मोहालीःआम आदमी पार्टी के पंजाब के सह-इंचार्ज राघव चड्ढा ने कांग्रेस की तरफ से जारी की गई उम्मीदवार की पहली लिस्ट को लेकर पार्टी पर तीखे शब्दिक हमले बोले हैं। इसके साथ ही उन्होंने चरणजीत सिंह चन्नी को ‘नाइट वाचमेन ’ भी बताया। मोहाली में प्रेस कान्फ्रेंस करते हुए उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी की तरफ से जारी की गई लिस्ट में बड़े-बड़े नेताओं के पुत्रों को टिकटों देने का फेशन नजर आया है, जिसमें फतेहगढ़ साहिब से संसद मैंबर अमर सिंह के बेटे को रायकोट से टिकट दी गई और अवतार हेनरी के पुत्र को जालंधर से टिकट दी गई है परन्तु पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी साहब के अपने सगे भाई मनोहर सिंह को ही टिकट नहीं दी गई। कांग्रेस की पार्टी के लोग अब चन्नी साहब को पहचानते भी नहीं हैं। चन्नी साहब की कांग्रेस में इतनी भी नहीं चलती कि वह अपने परिवार के लिए 2 टिकटें ले सकें। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह का कांग्रेस की पार्टी ने नाइट वाचमेन की तरह इस्तेमाल किया है और उनको ‘यूज एंड थ्रो' किया है। उन्होंने कहा कि चन्नी साहब के समधी मोहेन्दर सिंह जोकि आदमपुर से टिकट लेना चाहते थे, उनको भी टिकट नहीं दी गई। कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा अब अनुसूचित भाईचारे के सामने आया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पार्टी ने सिद्ध किया है कि सिर्फ अनुसूचित जाति की वोटें हासिल करने के लिए ही चरणजीत सिंह चन्नी का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने कहा कि चन्नी साहब की तो पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू भी कोई खास इज्जत नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि जब भी नवजोत सिंह सिद्धू कोई प्रेस कान्फ्रेंस करते हैं तो पीछे लगाए गए बैनर में से राज्य के मुख्य मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का नाम ही गायब होता है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का असली मकसद सिर्फ अनुसूचित जाति के भाईचारों की वोटे हासिल करना था, कोई नुमाइंदगी देना नहीं थी। इसीलिए कांग्रेस की पार्टी ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को 'यूज एंड थ्रो' किया है। वहीं आम आदमी पार्टी के सी.एम. फेस को लेकर बड़ा बयान देते हुए राघव चड्ढा ने कहा कि कल यानि कि मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की तरफ से ‘आप’ का सी.एम. चेहरा ऐलान कर दिया जाएगा। कल दोपहर को अरविन्द केजरीवाल मोहाली में आ रहे हैं, जहां वह ‘आप’ पंजाब के सी.एम. चेहरो का ऐलान करेंगे। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila