फिर से शुरू हुआ ''अफगानी सेब'' का आयात

punjabkesari.in Monday, Feb 08, 2021 - 10:06 AM (IST)

अमृतसर (नीरज): केन्द्र सरकार ने बजट में सेब पर 38 प्रतिशत सैस लगाने के मामले में अफगानिस्तान से आयातित सेब पर लगने वाले सैस को माफ कर दिया है, जिससे एक बार फिर से आई.सी.पी. अटारी बार्डर पर सेब का आयात शुरू हो गया है। 

जानकारी के अनुसार केन्द्र सरकार की तरफ से अफगानी सेब पर सैस माफ करने संबंधी नोटिफिकेशन कस्टम विभाग को मिल चुका है और सिस्टम में उसे अपलोड किया जा रहा है। एक बार फिर से अफगानी सेब का आयात हो रहा है और रविवार को भी छह ट्रक अफगानी सेब आई.सी.पी. अटारी पर आया। सरकार के इस फैसले से सेब व्यापारी काफी खुश हैं, क्योंकि अफगानी सेब की क्वालिटी हिमाचल व जम्मू-कश्मीर के सेब की तुलना में काफी अच्छी है। अफगानी सेब आने से भारतीय मंडियों में सेब के दाम भी कंट्रोल में रहते हैं और क्वालिटी के लिए भी प्रतियोगिता बनी रहती है, जिसका फायदा आम जनता को मिलता है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News