ब्यास दरिया में नहाने गए नौजवानों के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, मौके पर हुई मौत

punjabkesari.in Saturday, May 14, 2022 - 10:47 AM (IST)

चोहला साहिब (मनजीत): गांव घड़का के नजदीक बहते दरिया ब्यास में नहाने गए दो नौजवानों की पानी में डूबने कारण मौत होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। मृतक नौजवानों की पहचान हरमनप्रीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह उम्र करीब 17 साल और साजन सिंह पुत्र बिट्टू उम्र करीब 18 साल निवासी धगाना के तौर पर हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरमनप्रीत सिंह और साजन सिंह दोनों सुरजीत सिंह पुत्र मघ्घर सिंह के साथ जे.सी.बी. मशीन पर लेबर का काम करते थे। बीते दिन दोनों नौजवान समय तकरीबन 6:30 बजे दरिया ब्यास में स्नान लग पड़े और अचानक पानी का बहाव तेज हो गया। बहाव तेज होने के कारण दोनों पानी में डूब गए और इनकी मौके पर मौत हो गई। 

घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस थाना चोहला साहिब की तरफ से इस मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने मृतक नौजवानों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जिसके आधार पर बनती कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


 

News Editor

Kalash