तेजधार हथियारों से ससुराल वालों ने युवक पर किया हमला, हालत गंभीर

punjabkesari.in Sunday, Jul 19, 2020 - 12:20 PM (IST)

रुड़का कलां(मुनीश): यहां बीड़ बंसिया रोड पर ससुराल वालों ने एक युवक पर तेजधार हथियारों के साथ हमला कर दिया। घायल की पहचान सीटूल शेख पुत्र नाजिर शेख (31 वर्ष) पश्चिमी बंगाल के रूप में हुई है। उक्त युवक पिछले 13 वर्षों से रुड़का कलां में रह रहा है। घायल अवस्था में उसे जालंधर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे लविन्दर सिंह ने बताया कि सीटूल शेख का अपने ससुराल वालों के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा था। गत रात भी इनका आपस में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी कारण ही ससुराल वालों ने उस पर तेजधार हथियारों के साथ हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

 

Edited By

Sunita sarangal