40 लाख खर्च ससुराल वालों ने बहू का लगाया वीजा, आखिर हुआ वह जो सोचा न था

punjabkesari.in Wednesday, Mar 20, 2024 - 02:12 PM (IST)

लुधियाना (अनिल): थाना लाडोवाल की पुलिस ने आज ससुर की शिकायत पर उसकी पुत्रवधू, उसके पिता व 2 भाइयों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। उक्त मामले बारे जानकारी देते हुए थाना प्रभारी वीरन्द्र सिंह बैनीपाल व एस.आई. परगट सिंह ने बताया कि पुलिस को गांव चाहड़ निवासी सरूप सिंह पुत्र सरदार सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसने अपने बेटे सुरजीत सिंह सिंह की शादी मॉडल कालोनी की रहने वाली कुलविन्द्र कौर पुत्री रणजीत सिंह के साथ की थी।

यह भी पढ़ें: ई-रिक्शा चलाने वालों जरूर पढ़ें खबर, अब करना होगा यह काम

उसे कनाडा भेजने के लिए उसकी फाइल एम्बैसी में लगाई लेकिन वहां पर उसका वीजा रिफ्यूज हो गया। फिर उसने उसकी दोबारा इंगलैंड भेजने की फाइल लगाई जहां उसने कालेज की फीस से लेकर सारा खर्च किया। शिकायतकर्त्ता ने बताया कि उसने अपनी पुत्रवधू को विदेश भेजने के लिए 40 लाख रुपए खर्च कर दिए और जब उसका वीजा लगकर कर आ गया तो उसने कुलविन्द्र कौर ने अपने पिता रणजीत सिंह, भाई दविन्द्र सिंह व पलविन्द्र सिंह के साथ मिलकर अपने सुसराल को बिना बताए इंगलैंड की टिकट खरीदकर विदेश चली गई और वहां जाकर उसने सुसराल पक्ष के साथ कोई संबंध नहीं रखा। पुलिस ने उक्त मामले की जांच करने के बाद चारों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

News Editor

Urmila