दहेज के लिए ससुराल वालों ने विवाहिता का दबाया गला, मामला दर्ज

punjabkesari.in Saturday, Jan 02, 2021 - 02:12 PM (IST)

लुधियाना (वर्मा): नीरु अरोड़ा निवासी हरगोविंद नगर ने थाना वुमन सैल की पुलिस के पास लिखित शिकायत में अपने पति, सास, ससुर, देवर पर उसे दहेज के लिए मानसिक व शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करने व जान से मारने की कोशिश करने के आरोप लगाएं थे। पुलिस द्वारा जांच करने पर नीरू अरोड़ा के पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है।

नीरु के भाई जतिन्द्र ने बहन के ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी बहन की शादी राकेश अरोड़ा निवासी सुरिन्द्र नगर के साथ 16 अक्तूबर 2010 को हुई थी। शादी के 9 साल तक उसकी बहन अपने ससुराल वालों का हर जुल्म सहती रही। जब उसकी बहन ने बेटे को जन्म दिया तो उसके ससुराल वालेे उसे अपने मायके से मकान लेने के लिए लाखों रुपए की मांग करने लगे। 

हमने 9 वर्षों तक उनकी मांगों को कई बार पूरा किया। इसके बावजूद वह उसकी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। एक दिन उन्होंने मेरी बहन का गला दबाकर उसे मारने की कोशिश की तो उसने किसी तरह से अपनी जान बचाई ओर हमें अपने ऊपर हो रहे जुल्मों के बारे में बताया तो हमनें इसकी शिकायत पुलिस में दी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tania pathak

Recommended News

Related News