पंजाब में किसान जत्थेबंदियों का रेल रोको आंदोलन जारी, यात्री परेशान (तस्वीरें)

punjabkesari.in Sunday, Jul 31, 2022 - 02:24 PM (IST)

जालंधर (सोनू, राजेश सूरी): किसान जत्थेबंदियों ने अपनी मांगों को लेकर आज फिर मोर्चा खोला है। अपनी लंबित मांगों को लेकर पूरे पंजाब में रेल ट्रेक पर चक्का जाम किया गया है। किसानों द्वारा रेलवे स्टेशनों के ट्रेकों पर धरना लगाया गया है। यह धरना सुबह 11 बजे से शुरू हो चुका है जिसके चलते रास्ते में कई ट्रेनें फंस गई और यात्रियों का मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।  

PunjabKesari

इस दौरान पुलिस बल, रेलवे पुलिस और आर.पी.एफ. के जवान तैनात किए गए हैं। किसान जत्थेबंदियां जालंधर कैंट, फिल्लौर और बठिंडा के रेलवे ट्रेक पर रेल रोको धरने पर बैठे हुए हैं। संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से यह धरना दोपहर 3 बजे तक जारी रहेगा। 

PunjabKesari

PunjabKesari

इसी के चलते संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आज टांडा और चौलांग इलाके में राष्ट्रव्यापी ट्रेन चक्का जाम आंदोलन हो रहा है। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि अगर केंद्र सरकार ने मुद्दों का समाधान नहीं किया तो संयुक्त किसान मोर्चा एक नया संघर्ष शुरू करेगा।

PunjabKesari

इस बीच चौहान ने कहा कि उनका यह आंदोलन लखीमपुर खीरी किसानों के कत्लेआम दोषियों को सजा दिलवाना, गवाहों पर जानलेवा हमला, आंदोलन के दौरान आंदोलनकारियों पर सरकार द्वारा दर्ज नाजायज पर्चों को रद्द करवाने, एम.एस.पी. पर कानून बनाने की मांग और सरकार द्वारा बनाई 29 मैंबरी किसान विरोधी मैंबरों से बनी कमेटी के ड्रामे के विरोध में आज  रेलवे स्टेशन पर चार घंटे का जाम लगा हुआ है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News