टांडा: विवाहिता का रहस्यमयी हालत में कत्ल, पति के खिलाफ मामला दर्ज

punjabkesari.in Monday, May 21, 2018 - 02:37 AM (IST)

टांडा(वरिन्दर पंडित): बेट इलाके के गांव सलेमपुर में एक विवाहिता की रहस्यमयी हालत में मौत हो गई। मृतक विवाहिता हरजीत कौर (27) के मां-बाप ने उसके पति पर उसके कत्ल का अारोप लगाया है। फिलहाल टांडा पुलिस ने मृतक महिला के पिता जसविन्दर सिंह पुत्र सरदार सिंह निवासी काहनूंवान के बयान के आधार पर उसके पति लखविन्दर सिंह पुत्र गुरमुख सिंह निवासी सलेमपुर के ख़िलाफ़ कत्ल का मामला दर्ज किया है। 

पुलिस को दिए अपने बयान में जसविन्दर सिंह ने बताया कि उसने अपनी बेटी हरजीत कौर का विवाह सलेमपुर में सुखविन्दर सिंह के साथ किया था परंतु 2016 में उसकी मौत हो गई और दोनों परिवारों की सहमति के साथ हरजीत का विवाह सुखविन्दर के छोटे भाई लखविन्दर सिंह के साथ कर दिया गया। लखविन्दर फ्रांस में काम करता है और हरजीत अपने दो बच्चों के साथ घर रहती थी। लखविन्दर 19 मई को ही फ्रांस से वापस आया था। उसने बताया कि 20 मई को प्रातःकाल उनको फ़ोन आया कि उनकी बेटी की मौत हो गई है। जब उन्होंनेे सलेमपुर आकर हरजीत कौर का शव देखा तो उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। 

जसविन्दर सिंह ने बताया कि लखविन्दर पहले भी उसकी बेटी को तंग करता था। उसने अारोप लगाते बताया कि उसकी बेटी को लखविन्दर सिंह ने या तो उसके जमाई ने मारपीट करके मार दिया या फिर उसने लखविन्दर से तंग या परेशान अाकर कोई ज़हरीली दवा निगल ली है। पुलिस ने मृतक विवाहिता के पिता के बयान के आधार पर उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज करके अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Punjab Kesari