किसान आंदोलन के समर्थन में डी.आई.जी. लखमिंदर सिंह ने दिया इस्तीफा

punjabkesari.in Sunday, Dec 13, 2020 - 11:48 AM (IST)

बठिंडा(विजय वर्मा): पंजाब जेल विभाग के डी.आई.जी. लखमिंदर सिंह जाखड़ ने किसान आंदोलन को समर्थन देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अपने इस्तीफे में डी.आई.जी. ने लिखा कि भारत का किसान परेशान है। वह इन ठंडी रातों में भी खुले आसमान के नीचे अपने हकों के लिए संघर्ष कर रहा है। वह खुद किसान का बेटे हैं इसलिए इस नाते यह समझते हैं कि उन्हें भी इस संघर्ष का हिस्सा बनना चाहिए। इसलिए उन्हें तुरंत प्रभाव से ड्यूटी से मुक्त किया जाए।

इसके इलावा डी.आई.जी. लखमिंदर सिंह जाखड़ ने ड्यूटी से मुक्त होने के लिए अपनी तीन महीने की तनख्वाह और अन्य भत्ते भी जमा करवाने की बात की है जिससे इस्तीफा मंजूर करने में किसी प्रकार की कानूनी अड़चन न आए।

Sunita sarangal