पुलिस का नहीं कोई खौफ, शहर के इस हुक्का बार में सरेआम नशे को दिया जा रहा बढ़ावा

punjabkesari.in Thursday, Apr 27, 2023 - 07:19 PM (IST)

जालंधर:  शहर में एक हुक्का बार में युवाओं को अवैध शराब परोसने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार जालंधर के लावा हुक्का बार में अवैध हुक्के के साथ युवाओं को सरेआम शराब परोसी जा रही है। इस हुक्का बार में कई बच्चों की जिन्दगियों से खिलवाड़ हो रहा है। इस हुक्का बार में शराब व हुक्का पीते बच्चों व लड़कियों की कई वीडियों भी सामने आ रही हैं। 

गौरतलब है कि इस हुक्का बार में कुछ दिनों पहले भी पुलिस ने रेड की थी और इस दौरान कई लोगों को हिरासत में भी लिया था। उस समय हिरासत में लिए गए व्यक्तियों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया था। पुलिस की इस कार्रवाई के बावजूद भी इस हुक्का बार में हुक्का व शराब पिलाई जा रही है।

आपको बता दें यह हुक्का बार मोनिका टावर की तीसरी मंजिल पर स्थित है और इसका न तो शराब का लाइसेंस है और न ही हुक्के का। यह लोग बिना पुलिस के डर के सरेआम शराब व हुक्का पिलाने का काम कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार एक्साइज विभाग भी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kamini