कपूरथला में NRI के घर वारदात, जोरदार धमाके के बाद घरों से बाहर आए लोग

punjabkesari.in Saturday, Sep 19, 2026 - 02:35 PM (IST)

कपूरथला (ओबरॉय): कपूरथला के खैरा बेट गांव से एक NRI परिवार के घर को अज्ञात लोगों द्वारा निशाना बनाए जाने का मामला सामने आया है। देर रात कुछ अज्ञात लोग घर में घुसे और खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी समेत घर के कुछ घरेलू सामान में आग लगा दी।

आग लगने से गाड़ी के टायर फट गए, जिससे जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद आस-पड़ोस के लोगों को घटना का पता चला। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया और कनाडा में रहने वाले NRI परिवार को घटना की जानकारी दी। मामला खैरा बेट गांव के रहने वाले कुलवंत सिंह खैरा पुत्र लंबरदार करनैल सिंह के घर का है। कुलवंत सिंह का परिवार काफी समय से विदेश में रह रहा है।

इस मामले को लेकर कनाडा में रहने वाले पीड़ित कुलवंत सिंह खैरा ने एक वीडियो भी जारी किया है। वीडियो में उन्होंने घटना के बारे में अपना पक्ष रखा है। कुलवंत सिंह के मुताबिक, उनका एक लोकल धार्मिक डेरे से झगड़ा चल रहा है और उन्हें शक है कि इस घटना के पीछे डेरे से जुड़े लोगों का हाथ हो सकता है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस दावे की पुष्टि नहीं की है। 

अब कनाडा के रहने वाले पीड़ित कुलवंत सिंह खैरा ने इस मामले के बारे में वीडियो जारी करके कहा कि  घटना की जानकारी मिलने के बाद फतूढींगा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है और आग लगने के कारणों के साथ-साथ इस घटना को अंजाम देने वाले लोगों की भी जांच की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News