व्यक्ति ने खुद गोली मार की आत्महत्या, डी.सी. दफ्तर में करता था काम

punjabkesari.in Friday, Nov 05, 2021 - 05:22 PM (IST)

फिरोजपुर (कुमार): डी.सी. दफ्तर फिरोजपुर में तैनात कर्मचारी द्वारा आत्महत्या करने की सूचना मिली है। जानकरी के अनुसार मृतक संजीव कुमार (48) पुत्र रामपाल बजाजा निवासी मक्खू गेट फिरोजपुर शहर ने आज सुबह अपने घर पर लाइसैंसी 12 बोर बंदूक से खुद को गोली मार कर आत्महत्या की। इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

जानकारी के अनुसार गोली खोपड़ी को चीरती हुई निकल गई, जिससे कमरे की दीवारें खून से लथपथ हो गईं और बंदूक शव के बगल में पड़ी थी। घटना की जानकारी मिलते ही डी.सी. दफ्तर फिरोजपुर व मक्खू गेट क्षेत्र के लोगों में मातम का माहौल बना हुआ है। आत्महत्या करने का कारणों अभी तक पता नहीं चल पाया। पुलिस द्वारा इस घटना की विभिन्न ऐंगल से जांच की जा रही है।

 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Sunita sarangal