वाहन की खरीदारी पर टैक्स में इजाफा कैप्टन सरकार का जनता को नया झटका:  कार्तिक गिल

punjabkesari.in Sunday, Mar 14, 2021 - 10:08 PM (IST)

जालंधर: भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर मंडल 10 के युवा मोर्चा अध्यक्ष कार्तिक गिल ने कैप्टन सरकार की आलोचना करते हुए उस पर हमला बोला है। कार्तिक गिल ने कहा है कैप्टन सरकार ने प्रदेशवासियों को बजट के दौरान एक और झटका दिया है। कैप्टन सरकार ने विधानसभा में वाहनों और अचल संपत्ति पर टैक्स के संबंध में दो बिल पारित किए, जिसमें नए वाहन खरीदने के लिए पहले से दोगुनी रजिस्ट्रेशन फीस देनी होगी। 

उन्होंने कहा कि पहले वाहन खरीदने पर 7 से 9 फीसद टैक्स लगता था परंतु अब इसे बढ़ाकर 20% कर दिया गया है पुराने वाहनों पर भी ग्रीन टैक्स लगेगा। कार्तिक ने कहा कि पंजाब सरकार प्रदेशवासियों पर नए-नए बोझ डाल रही है, 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में लोग इसे याद रखेंगे और कैप्टन सरकार को इसका उचित जवाब देंगे। 

बता दें कि कुछ दिन पहले प्रदेश पंजाब भाजपा प्रवक्ता महेंद्र भगत और मंडल अध्यक्ष देवेंद्र भारद्वाज ने मंडल में विस्तार करते हुए कार्तिक गिल को मंडल 10 का युवा मोर्चा अध्यक्ष नियुक्त किया था। पार्टी के अंदर उनके अच्छे कामकाज को देखते हुए उन्हें यह पद दिया गया था।

Content Writer

Pardeep