Verka के शौकीन भारतीय जवानों के लिए खुशखबरी-जवान के साथ किसान को भी फायदा

punjabkesari.in Saturday, Apr 10, 2021 - 05:08 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब की वेरका लस्सी अब भारतीय सेना को बड़ी मात्रा में स्पलाई हुआ करेगी। दरअसल, भारतीय सेना वेरका लस्सी की फैन हो गई है क्योंकि सेना में ज़्यादातर जवान पंजाब से सबंधित हैं। इसके चलते ही चंडीगढ़ स्थित वेरका मिल्क प्लांट को भारतीय सेना के लिए लस्सी तैयार करने का बड़ा आर्डर मिला है।

इस बारे बात करते प्लांट के जनरल मैनेजर उत्तम कुमार सिन्हा ने बताया कि पिछले साल 7 लाख लीटर लस्सी भारतीय सेना को देश की अलग -अलग जगह में स्पलाई की गई थी लेकिन इस साल यह स्पलाई 17 लाख को पार कर गई है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना की तरफ से मिले इस बड़े आर्डर के साथ पंजाब के किसानों को बहुत फ़ायदा होगा क्योंकि वेरका ऐसा यूनिट है कि यह जो भी कमाता है, उसका 85 प्रतिशत किसानों को जाता है। उत्तम सिन्हा ने बताया कि पिछले साल कोरोना महामारी के दौरान यह प्लांट लगातार सेना के लिए काम कर रहा था और सही गुणवत्ता के साथ सेना को अलग -अलग प्रोडक्ट स्पलाई किए गए, जिनकी क्वालिटी पर भारतीय सेना ने अपना भरोसा जताया। उन्होंने बताया कि यह स्पलाई पाकिस्तान, बंगलादेश और चीन तक भारतीय सरहदों पर तैनात जवानों तक पहुंचाई जाएगी। पलांट के प्रोडक्शन मैनेजर संजय चोपड़ा ने बताया कि लस्सी तैयार करने से पहले पंजाब के अलग -अलग गांवों से दूध इकट्ठा करके उसकी क्वालिटी चैक की जाती है और फिर लस्सी बनाने की सारी प्रक्रिया शुरू की जाती है।

Content Writer

Vatika