पुलिस द्वारा भारतीय करंसी व हेरोइन जब्त, महिला सहित 2 गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Mar 03, 2022 - 02:26 PM (IST)

फिरोजपुर (कुमार) : फिरोजपुर में फरीदकोट रोड पर दाना मंडी क्षेत्र में ए.एस.आई. मनजीत सिंह के नेतृत्व में एक महिला व उसके साथी को हेरोइन व भारतीय करंसी के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस बात का खुलासा करते हुए आज यहां ए.एस.आई. मनजीत सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी जब दाना मंडी के पास गश्त दौरान संदिग्धों की जांच कर रही थी। इस दौरान उन्होंने सामने से एक युवक व एक महिला को आते देखा जो पुलिस को देखकर डर गए व पीछे की तरफ भागने लगे।

पुलिस पार्टी द्वारा संदेह के आधार पर दोनों को पकड़ लिया गया। पुलिस पूछताछ दौरान महिला ने अपनी पहचान शिमला महंत निवासी फिरोजपुर तथा व्यक्ति ने इकबाल सिंह मिंटू निवासी गांव बधनी कलां बताई। तलाशी लेने पर उनके पास से 10 ग्राम हेरोइन व 4 लाख की भारतीय करंसी बरामद हुई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट तहत केस दर्ज कर लिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kamini