भारतीय हॉकी टीम श्री दरबार साहिब नतमस्तक, SGPC ने दिया बड़ा इनाम

punjabkesari.in Wednesday, Aug 11, 2021 - 12:11 PM (IST)

अमृतसर( गांधी): भारतीय हाकी खिलाड़ियों का अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर लोगों व हाकी प्रेमियों की भारी भीड़ देखने को मिली। वहीं  एयरपोर्ट से सीधा सभी खिलाड़ी श्री दरबार साहिब नतमस्तक होने के लिए पहुंचे, जहां एस.जी.पी.सी. की तरफ से हाकी टीम को एक करोड़ का ईनाम दिया गया।

खिलाड़ियों में कैप्टन मनप्रीत सिंह सहित अन्य पंजाब के हॉकी खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह (निवासी गांव तिंमोवाल), दिलप्रीत सिंह निवासी बुताला, गुरजंद सिंह निवासी गांव खलिहरा, शमशेर सिंह (गांव अटारी) के अलावा जिला गुरदासपुर से संबंधित 2 खिलाड़ी सिमरनजीत सिंह निवासी चाहल कलां के हार्द्धिक सिंह निवासी बटाला, जिला जालंधर से संबंधित मनदीप सिंह , वरुण कुमार और फरीदकोट निवासी रुपिंदरपाल  सिंह और भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी गुरजीत कौर शामिल है। 

इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर गुरप्रीत सिंह खैहरा, पूर्व हॉकी खिलाड़ी और विधायक परगट सिंह, विधायक सुनील दत्ती, मेयर कर्मजीत सिंह रिंटू, जिला परिषद के चेयरमैन दिलराज सरकारिया और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। 
 

Content Writer

Vatika