‘इंडियन आइडल’ सन्नी हिंदुस्तानी का होगा सम्मान

punjabkesari.in Wednesday, Feb 26, 2020 - 10:33 AM (IST)

चंडीगढ़(रमनजीत): पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने शून्यकाल दौरान सूचना दी कि बठिंडा से संबंधित सन्नी हिंदुस्तानी ने ‘इंडियन आइडल’ प्रतियोगिता जीती है। यह बहुत ही हर्ष की बात है और पूरे सदन को उसे मुबारकबाद देनी चाहिए। इस पर सभी विधायकों ने मेजें थपथपा कर समर्थन किया। साथ ही कैबिनेट मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने कहा कि सन्नी को बुलाकर मुख्यमंत्री से सम्मानित करवाएंगे और जरूरत हो तो आर्थिक मदद भी की जाए।

swetha