डॉक्टर को गोली मारे जाने पर भड़की इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, दी ये चेतावनी

punjabkesari.in Sunday, Mar 14, 2021 - 11:10 AM (IST)

अमृतसर(दलजीत शर्मा): इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने सिविल अस्पताल में डॉक्टरों पर गोली चलने की घटना की कड़ी निंदा की। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. के.डी. सिंह व सचिव डॉक्टर आर.एस. सेठी ने कहा कि पुलिस की ढीली कार्रवाई के कारण डॉक्टरों पर हमले हो रहे हैं। एसोसिएशन इसकी कड़ी निंदा करती है। यदि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार न किया गया तो एसोसिएशन सेहत सेवाएं भी ठप कर देगी। 

डॉक्टर सेठी ने कहा कि इससे पहले भी जिला स्तरीय सिविल अस्पताल में डॉक्टर पर हमले हो चुके हैं परंतु पुलिस प्रशासन कोई कार्यवाही नहीं कर रहा। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों पर हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन डॉक्टरों के साथ खड़ी है तथा उन पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करवा कर ही पीछे हटेगी। इस संबंध में जल्द ही एसोसिएशन का शिष्टमंडल घायल हुए डॉक्टर को भी मिलने जा रहा है।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Sunita sarangal