Amritsar में लैंड हुआ US का विमान, खंगाले जाएंगे Record तो कई होंगे गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Feb 05, 2025 - 04:16 PM (IST)

पंजाब डेस्क: अमेरिका द्वारा डिपोर्ट किए गए भारतीयों को लेकर विमान अमृतसर हवाई अड्डे पर उतर गया है। अमेरिकी के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के  सख्त आदेशों के बाद अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट किया जा रहा है, जिसके तहत 104 भारतीयों को लेकर विमान आज अमृतसर पहुंचा है। यहां अब इन लोगों की पूरी जांच की जाएंगी और आपराधिक रिकॉर्ड वालों लोगों को वहीं गिरफ्तार किया जाएगा। 

जानकारी के अनुसार, अमेरिका द्वारा निर्वासित इन लोगों से गहन पूछताछ की जाएगी। उनसे विभिन्न प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें उनके ट्रैवल एजेंट, रूट और विदेश जाने का कारण शामिल होंगे। इस पूरी प्रक्रिया में कई घंटे लग सकते हैं। इसके साथ ही यहां कोई अपराध करके अमेरिका भाग जाने वाले लोगों को भी एयरपोर्ट पर ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्रालय की टीमें पहले ही अमृतसर हवाई अड्डे पर पहुंच चुकी हैं।

इस विमान में कुल 205 भारतीय सवार थे, जिनमें 104 की लिस्ट सामने आई है। 104 में से 30 पंजाब के, 2 चंडीगढ़ के, 33 हरियाणा, गुजरात के 33, महाराष्ट्र के 3, उत्तर प्रदेश के 3 लोग शामिल है। इनमें से 13 नाबालिग भी शामिल है।  उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 या 13 फरवरी को अमरीका का दौरा करने और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करने के कार्यक्रम के बीच अवैध भारतीय प्रवासियों को भारत वापस भेजने की बात सामने आई है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News