मां का भोग छोड़कर चला गया पाक, 16 किलो हैरोइन और असले के साथ BSF ने किया काबू

punjabkesari.in Thursday, Aug 15, 2019 - 04:47 PM (IST)

फिरोजपुर (कुमार): फिरोजपुर में बी.एस.एफ. द्वारा पाकिस्तान से आई 16 किलोग्राम हैरोइन सहित भारतीय तस्कर को गिरफ्तार किया गया। बरामद की गई हैरोइन की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 80 करोड़ रुपए बताई जा रही है। भारतीय तस्कर से मोबाइल व सिम, 31 राउंड गोलियां, एक मैगजीन बरामद की गई। यह तस्कर हैरोइन की खेप सहित सतलुज दरिया के पास पकड़ा गया। 

जानकारी अनुसार तस्कर हरजिंदर सिंह सरहदी जो कि गांव पल्ला का रहने वाला है, की मां का गत दिवस भोग था। इस दौरान हरजिंदर सिंह नहीं दिखा तो सभी ने आश्चर्य जताया। तभी किसी ने जानकारी दी कि हरजिंदर को सीमा के पास देखा गया है। यह जानकारी बीएसएफ को मिली तो वह सतर्क हो गई। आज सुबह लगभग 3 बजे बीएसएफ के जवानों को सीमा पर दरिया में कुछ हलचल दिखी। जवानों ने आगे नजर दौड़ाई तो एक व्यक्ति दरिया पार कर भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहा था। जवानों ने उसे वहीं दबोच लिया।

Mohit