सऊदी अरब में सड़क दुर्घटना में बटाला के व्यक्ति की मौत

punjabkesari.in Friday, Jan 25, 2019 - 10:16 PM (IST)

बटाला(साहिल): निकटवर्तीय गांव ठक्कर संधू में विदेश गए भारतीय नौजवान की मौत होने का दुखदायी समाचार प्राप्त हुआ है। 

जानकारी अनुसार संतोख सिंह पुत्र गुरबख्श सिंह जो पिछले 6 वर्ष से अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिए साऊदी अरब में काम करने के लिए गया था तो वहां वह एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। उसकी मौत की खबर सुनकर गांव में शोक की लहर पाई जा रही है। मृतक का अंतिम सस्कार उसके गांव ठक्कर संधू में हुआ। मृतक अपने पीछे दो बेटियां, दो बेटे और पत्नी छोड़ गया है। 

परिवार ने पंजाब और केन्द्र सरकार से मांग की कि हमारे परिवार की आर्थिक मदद की जाए तांकि हमारे परिवार का पालन-पोषण हो सके। भारतीय इंकलाबी मार्कसवादी पार्टी के कामरेड अजीत सिंह ठक्कर संधू ने कहा कि इस परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। इस मौके सरवन सिंह, बिंसबर सिंह, मूरता सिंह, कुलजीत सिंह, जगतार सिंह आदि उपस्थित थे।   

Vaneet