सीमा पर देख भारतीयों का जोश, उड़ जाते हैं पाकिस्तानियों के होश

punjabkesari.in Friday, Feb 22, 2019 - 03:34 PM (IST)

फाजिल्का(लीलाधर): जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए हमले के बाद भारत-पाक में बढ़े तनाव के बावजूद फाजिल्का अंतर्राष्ट्रीय बार्डर पर स्थित (महावीर) सादकी चौकी में सांयकाल को दोनों देशों के बीच होने वाली रिट्रीट सैरामनी को देखने वाले भारतीय दर्शकों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। 

भारत माता की जय के नारों से गूंजी भारतीय सीमा 
जानकारी देते हुए बार्डर एरिया के विकास फ्रंट के प्रधान एल.डी. शर्मा ने बताया कि रिट्रीट सैरामनी के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से जब भारतीय सीमा गूंजती है तो पाकिस्तानियों के होश उड़ते दिखाई देते हैं। दोनों देशों में तल्खी होने के बावजूद जहां इस ओर दर्शकों की संख्या बढ़ी है, वहीं पाकिस्तान की तरफ दर्शकों की संख्या तेजी से कम हुई है। उन्होंने बताया कि सीमा सुरक्षा बल की कड़ी सुरक्षा के बीच हम सभी चैन की नींद सो रहे हैं, वहीं सीमावर्ती लोग सीमा सुरक्षा बल के साथ पूर्ण सहयोग बनाए हुए हैं। सीमा के आसपास असमाजिक तत्वों पर निगाह रखने के लिए सीमावर्ती ग्रामीण पूरा सहयोग दे रहे हैं। 

Vaneet