बड़ी खबर : अदालत में बम मिलने की सूचना, मचा हड़कंप

punjabkesari.in Tuesday, Jan 24, 2023 - 01:19 PM (IST)

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ जिला अदालत में बम की सुचना मिली है। खबर मिली है कि पुलिस को एक कॉल आई थी जिसमें कहा गया कि चंडीगढ़ की जिला अदालत में बम रखा गया है। 

इसके बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन में आते हुए लोगों को अदालत से बाहर निकाला। अदालत में संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है और पुरे इलाके को सील कर दिया गया है। बम मिलने की सुचना मिलते ही अदालत में हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस व रेस्क्यू टीम मौजूद है।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

  

News Editor

Kalash