550 प्रकाश पर्वःसंगत की सुविधा के लिए ‘सूचना पुस्तक’ जारी

punjabkesari.in Tuesday, Nov 05, 2019 - 09:05 AM (IST)

सुल्तानपुर लोधी(धीर/तिलकराज/सोढी): पंजाब सरकार की ओर से सुल्तानपुर लोधी में श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव समारोह में शामिल होने के लिए देश-विदेश से आने वाली संगत की सुविधा के लिए विशेष ‘सूचना पुस्तक’ जारी की गई है। पर्यटक व सभ्याचारक मामलों के बारे में विभाग की ओर से तैयार की इस सूचना पुस्तक को सुल्तानपुर लोधी में आने वाली 50 लाख संगत की सहायता के लिए अंग्रेजी व पंजाबी भाषा में तैयार किया गया है। 30 पन्नों की इस पुस्तक को 11 भागों में बांटा गया है। संगत इस पुस्तक को सुल्तानपुर लोधी में जानकारी देने के लिए बनाए गए काऊंटरों से नि:शुल्क प्राप्त कर सकती है।  

 पुस्तक में ये है जानकारी

  •  प्रकाशोत्सव समारोह की रूपरेखा।
  •  सुल्तानपुर लोधी के इतिहास व धार्मिक महत्ता।
  •  सुल्तानपुर लोधी की सड़कें, रेल व हवाई जहाज द्वारा पहुंचने पर महत्वपूर्ण शहरों से दूरी।
  •  देखने योग्य स्थान।
  •  श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध सुविधाएं।
  • महत्वपूर्ण प्रशासनिक सम्पर्क नंबर।
  • पंजाब सरकार के विकास प्रोजैक्टों, समारोह दौरान किए व न किए जाने वाले कार्य और सोशल मीडिया के लिंक दिए गए हैं। 
  •  गुरु नानक देव जी के साथ संबंधित उन 70 गांवों/शहरों बारे भी जानकारी उपलब्ध है, जहां-जहां गुरु साहिब ने अपने चरण डाले हैं। 
  • टैंट सिटी में विश्राम के प्रबंध, पार्किंग स्थान, संगत के लिए शटल सुविधा बारे जानकारी दी गई है।
  • गुरु नानक देव जी के पर्यावरण संभाल के संदेश के अनुकूल संगत को बेईं को प्रदूषित न करने व सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने के बारे में भी सूचना पुस्तक में जानकारी दी गई है। 

swetha