चंडीगढ़ की खूबसूरत ''सुखना झील'' पर जाने वाले सैलानियों के लिए अहम खबर

punjabkesari.in Sunday, Jan 30, 2022 - 02:07 PM (IST)

चंडीगढ़ (राजिंदर): चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एंड टूरिज्म डेवलपमेंट निगम (सिटको) ने सुखना झील पर अपनी ज्यादातर सेवाओं के लिए कैशलेस पेमेंट की सुविधा शुरू कर दी है। विभाग ने बोटींग, फूड कोर्ट और शेफ लेक व्यू रेस्टोरेंट पर यह सुविधा शुरू की है, जिसके साथ यहां अब कार्ड के साथ पेमेंट होगी। कोरोना के कारण भी यह अहम है क्योंकि विभाग काफी समय से कैशलेस पेमेंट की सुविधा शुरू करने के लिए कोशिश कर रहा था। जैसे फूड कोर्ट में जाने पर रिचार्ज कार्ड बन जाता है, वैसे ही सुखना झील झील पर बोटींग, फूड कोर्ट और रेस्टोरेंट में कार्ड बनेगा।

यह भी पढ़ेंः केजरीवाल का ऐलान, सरकार बनने पर पंजाब के सरकारी दफ्तरों में लगेगी इनकी तस्वीरें

इस कार्ड को सुविधा अनुसार रिचार्ज करवा कर लोग यहां सेवाओं का लाभ ले सकेंगे। इस संबंधी विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सुखना झील झील पर सिटको ने ज्यादातर सेवाओं के लिए कैशलेस पेमेंट की सुविधा शुरू कर दी है। अब बोटींग के लिए लोग कार्ड के साथ ही पेमेंट कर सकेंगे। बताने योग्य है कि कार्ड के लिए लोगों को एक बार सिक्योरिटी मनी के रूप में 30 रुपए देने पड़ेंगे, जिसके बाद ही वह अपनी सुविधा अनुसार कार्ड को रिचार्ज करवा सकेंगे और उसके साथ पेमेंट कर सकेंगे। हालांकि कार्ड वापस करने पर यह 30 रुपए की सिक्योरिटी मनी रिफंड हो जाएगी।

यह भी पढ़ेंः अहम खबर: पंजाब में 'आयुष्मान योजना' के अंतर्गत मुफ्त इलाज हुआ बंद, जानें क्या है वजह

इसके साथ ही सभी सेवाओं के लिए पहले की तरह पेमेंट का व्यवस्था भी जारी रहेगी। बताने योग्य है कि कोरोना केस कम होने के बाद ही शुक्रवार से सुखना झील पर दोबारा सभी गतिविधियां शुरू हुई हैं, जिसके साथ ही कैशलेस पेमेंट की यह सुविधा शुरू की गई है। बीती 3 जनवरी को प्रशासन ने कोरोना की तीसरी लहर आने के बाद बोटींग और अन्य गतिविधियों को बंद कर दिया था।

यह भी पढ़ेंः पंजाब विधान सभा मतदानः फीकी पड़ी कैप्टन अमरिन्दर सिंह की चमक

कोरोना का खतरा कम होने के बाद ही इसको शुरू किया गया था। शनिवार को झील पर 150 लोगों ने बोटींग की, जबकि शुक्रवार 60 लोगों ने बोटींग का मजा लिया था। हालांकि वीकेंड में पहले के मुकाबले यह संख्या बेहद कम है। इसके पीछे कारण सिटको के अधिकारियों ने बताया कि अभी ज्यादातर सैलानियों को झील पर एक्टिविटी दोबारा शुरू होने की पूरी जानकारी नहीं है। इसलिए अभी फिलहाल कम संख्या में लोग बोटींग के लिए पहुंचे हैं धीरे-धीरे लोगों की संख्या बढ़ने लगेगी।

यह भी पढ़ेंः अहम खबर: इस पूर्व विधायक ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा

झील पर शुरू की जाएंगी अन्य गतीविधियां
विभाग लेक पर और गतिविधियां शुरू करने पर भी काम कर रहा है। झील पर पार्टी बोट चलाने के लिए पहले ही विभाग ने प्रक्रिया शुरू की हुई है पर कंपनियों के रूचि न दिखाने के कारण इसमें थोड़ा समय लग रहा है, जबकि झील पर अन्य गतिविधियों को शुरू करने के लिए विभाग सलाह ले रहा है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News