रंजिशन तेजधार हथियारों से हमला करके किया घायल, महिला समेत 4 के खिलाफ केस दर्ज

punjabkesari.in Monday, Jun 25, 2018 - 07:46 PM (IST)

तरनतारन(रमन): थाना कच्चा-पक्का पुलिस ने रंजिशन के तहत 1 व्यक्ति पर तेजधार हथियार से हमला करके घायल करने पर महिला समेत 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। जबकि घायल अस्पताल में उपचाराधीन है।

पुलिस को दी शिकायत में हीरा सिंह पुत्र करनैल सिंह निवासी जमालपुर ने बताया कि वह किसी कार्य लिए बाजार जा रहा था कि दिलबाग सिंह पुत्र जागीर सिंह, उसके बेटे मनप्रीत सिंह, कंवलप्रीत सिंह और पत्नी बीरो निवासी जमालपुर ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिसके कारण वह घायल हो गया। 

अभी उपचार लिए उसे सी.एच.सी. सुरसिंह में दाखिल करवाया गया है। रंजिश यह है कि हीरा सिंह गांव में ठेके पर जमीन लेता है, जिस पर ऐतराज जताता है। इस संबंधी ए.एस.आई. जस्सा सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है और जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

Punjab Kesari