पटियाला जेल में कैदियों को इसलिए दी जा रही है अमानवीय यातनाएं

punjabkesari.in Monday, Sep 03, 2018 - 02:44 PM (IST)

पटियालाःअभी कुछ दिन पहले यहां पंजाब के जेल मंत्री सुखजिंद्र रंधावा ने राज्य की हाई सिक्योरिटी जेलों में एंडवास मोबाईल जैमर लगाने के प्रोजैक्ट को मंजूरी दी है। वहीं पटियाला की हाई सिक्योरिटी सैंट्रल जेल का वीडियो वायरल हुआ है।इसमें एक कैदी जेल अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहा है। वीडियो बनाने वाले व्यक्ति का कहना है कि जेल में स्मार्ट फोन का इस्तेमाल करने के लिए उसने जेल अधिकारियों को 10 हजार की रिश्वत  अदा की है। इस जरिए वह जेलों में भ्रष्टाचार तथा कैदियों पर हो रहे अत्याचार का खुलासा करना चाहता था। 

उसने पुलिस द्वारा कैदियों पर किए टार्चर की 2 वीडियो वायरल की हैं। इसमें से 1 वीडियो 8 अगस्त की है। इसमें जेल स्टाफ कैदी को चमड़े की बैल्ट से बेरहमी से पीट रहे है। उसका कसूर सिर्फ  इतना था कि उसने जेल अधिकारियों को पैसे नहीं दिए थे। उन्होंने जेल अधीक्षक राजन कपूर और एक अन्य अधिकारी धलीवाल का भी नाम लेते हुए कहा कि उनके कहने पर जेल बंदियों पर जुल्म ढाए जा रहे हैं।

वहीं जेल के एक अन्य कैदी ने पटियाला सैशन कोर्ट में आरोप लगाए थे कि जेल कर्मचारी उसे और उसके दूसरे साथी को सुरक्षा धन अदा करने के लिए यातनाएं दे रहे थे। वहीं ड्रग तस्करी मामले में  जेल में बंद वाले कैदी विशाल ने आरोप लगाया कि जेल कर्मचारी जानबूझकर एक कैदी को 'अमानवीय' ढंग से यातनाएं दे रहे है। एक कैदी की मां ने अदालत के समक्ष  कहा था कि जेल कर्मचारी उसके बेटे से 20,000 रुपए की मांग कर रहे थे। दूसरे वीडियो 5 जुलाई की है। इसमें एक जेल कर्मचारी दिखाता कैदी को बेरहमी से पीट रहा था।  हालांकि, जेल अधीक्षक ने आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया कि वह जेल के अंदर सख्त अनुशासन लागू करने की कोशिश कर रहा है। इसलिए कैदी ऐसे षड्यंत्र कर रहे हैं।  

swetha