Punjab: खेल-खेल में तालाब में गिरा मासूम, जांच में जुटी NDRF टीम

punjabkesari.in Friday, Mar 06, 2026 - 05:54 PM (IST)

फरीदकोट: फरीदकोट में खेल-खेल में एक मासूम बच्चे साथ बड़ा हादसा हो गया गया। जानकारी के मुताबिक, गांव धुडी में आज एक दुखद हादसा हुआ, जहां घर के पास खेल रहा 5 साल का मासूम बच्चा तालाब में गिर गया। बताया जा रहा है कि ये यह घटना सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार बच्चा अपने घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान उसकी गेंद तालाब में गिर गई और जिसे उठाने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान वह खुद भी तालाब में डूब गया। बच्चा गरीब परिवार का बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया गया। NDRF की टीम भी मौके पर पहुंच गई और तालाब में बच्चे को ढूंढने के लिए राहत अभियान शुरू किया गया।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News