इनोवा और ब्रेजा कार की जबरदस्त टक्कर, गाड़ी के उड़े परखच्चे

punjabkesari.in Sunday, Sep 06, 2026 - 04:56 PM (IST)

गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): बटाला शहर के गांधी चौक में गत रात जबरदस्त सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में इनोवा और ब्रेजा कार आपस में टकरा गई और गाड़ियों का बहुत नुकसान हुआ। वहीं राहत की बात ये रही कि इस हादसे में जानी नुकसान से बचाव हो गया।    

इस संबंध में जानकारी देते हुए इनोवा गाड़ी के मालिक ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ अमृतसर से कादियां के लिए जा रहे थे। जब वह गांधी चौक पहुंचे तो अचानक डेरा रोड पुल से उतर रही तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। इसके बाद उनकी गाड़ी बेकाबू होकर सड़क के दूसरी ओर चली गई पर ड्राइवर की समझदारी से उनकी जान बच गई। इस दौरान गाड़ी का काफी नुकसान हो गया। वहीं हादसे के बाद ब्रेजा चालक गाड़ी वहां छोड़कर फरार हो गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News