पंजाब में Instagram Influencer के हत्याकांड में नया मोड़!

punjabkesari.in Tuesday, Sep 16, 2025 - 04:30 PM (IST)

लुधियाना (राज): Instagram Influencer कार्तिक बगन मर्डर केस में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गोली मारने वाले दो मुख्य आरोपियों को काबू किया है। पकड़े गए आरोपी अमनदीप सिंह उर्फ सैम और गुरविंदर सिंह उर्फ गौतम है। आरोपियों से पॉइंट्स 315 बोर की पिस्टल और बाइक मिली है। आरोपियों का रिमांड हासिल कर आगे की पूछताछ की जा रही है। 

यहां बता दे कि 23 अगस्त को कुछ बाइक सवार युवकों ने सुंदर नगर चौक पर कार्तिक बगन को गोलियां मार दी थी। जिस कारण कार्तिक की मौत हो गई थी जबकि उनका साथी घायल हो गया था। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News