इंश्योरेंस एजेंट हुआ साइबर ठगी का शिकार, घर बैठे ATM से निकल गए 1 लाख रुपए

punjabkesari.in Sunday, Dec 01, 2019 - 09:16 PM (IST)

लुधियाना (राज): साइबर ठगी के मामले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे है। रोज कोई न कोई साइबर ठगी का शिकार हो रहा है। ठगों ने लुधियाना के एक इंश्योरेंस एजेंट को भी अपना शिकार बनाया है। ठगों ने ए.टी.एम. मशीन के जरिए से उसके बैंक खाते से एक लाख रुपए निकाल लिए। जबकि उसका ए.टी.एम. कार्ड उसके पास ही था। पीड़ित कपिल गुप्ता ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की है। मामला साइबर सेल की टीम जांच कर रही है।

कुलदीप नगर के रहने वाल कपिल गुप्ता ने बताया कि वह इंश्योरेंस एजेंट है। उसका यैस बैंक में खाता है। 29 नंवबर की सुबह वह घर पर था। इस बीच उसके मोबाइल पर पहले एक मैसेज आया। जोकि दस हजार की ट्रांजेक्शन का था। जब तक उसे इसका पता चला, तब तक ऐसी दस-दस हजार की दस ट्रांजेक्शन हो चुकी थी और उसके अकांऊटन से एक लाख रुपए निकल चुके थे। वह तुरंत बैंक गया और अपना ए.टी.एम. कार्ड और खाता ब्लाक करवाया। बैंक से उसे पता चला कि यह सारी ट्रांजेक्शन दिल्ली के ए.टी.एम. से हुई है। कपिल का कहना है कि उसका ए.टी.एम. कार्ड उसके पास है, फिर कैसे दिल्ली किसी ने ए.टी.एम. मशीन से पैसे निकाल लिए? उसने कितने ही दिनों से अपना ए.टी.एम. कार्ड भी इस्तेमाल नहीं किया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News