खेल जगत से दुखद खबर! इंटरनेशनल खिलाड़ी का हुआ निधन
punjabkesari.in Monday, Aug 31, 2026 - 04:35 PM (IST)
सुनाम उधम सिंह वाला (बांसल): इंटरनेशनल बॉक्सर जगदेव सिंह ग्रेवाल 'जग्गा बॉक्सर' का निधन हो गया है। वह संगरूर जिले के सुनाम शहर के रहने वाले थे। उनकी मौत की खबर से खेल जगत में दुख की लहर है।

आपको बता दें कि जग्गा बॉक्सर ने पाकिस्तान में हुए इंटरनेशनल बॉक्सिंग कॉम्पिटिशन 'कायदे आजम' में पाकिस्तान के एक मशहूर बॉक्सर को हराकर गोल्ड मेडल जीता था। इसके अलावा वह इंडियन रेलवे में CTC के तौर पर भर्ती हुए थे और उन्होंने ऑल इंडिया रेलवे बॉक्सिंग कॉम्पिटिशन में भी कई मुकाबले जीते थे। इसके बाद उन्होंने कई युवाओं को बॉक्सिंग सिखाई और उनके शागिर्दों ने भी कई कॉम्पिटिशन जीते हैं। जगदेव सिंह के निधन पर कई राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों ने परिवार के साथ गहरा दुख जताया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

