अंतरराज्यीय चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 3 सदस्य गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Oct 31, 2023 - 05:57 PM (IST)

संगरूर (सिंगला): पुलिस ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल किया गया ट्रक, चोरी के 36 टायर और 1,50,000/- रुपए बरामद किए हैं। इस संबंध में सुरेंद्र लांबा एस.एस.पी. संगरूर ने जानकारी देते हुए कहा रमनकांत गोयल पुत्र रविंदर कुमार गोयल निवासी वी.आई.पी. एन्क्लेव खडियाल रोड सुनाम ने पुलिस स्टेशन सिटी-1 संगरूर में सूचना दी कि महलां रोड संगरूर में उसका एम.एफ.एफ. टायर का शोरूम है और दिनांक 26.09.2023 को सुबह 07.00 बजे वह अपनी दुकान पर आया और देखा कि दुकान का दरवाजा, शीशे और सी.सीटी.वी. कैमरे सब टूटे हुए है, अज्ञात व्यक्तियों ने दुकान से करीब 6-7 लाख रुपए कीमत के टायर चोरी कर लिए। रमनकांत गोयल के बयान पर सिटी-1 संगरूर में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की गई।

25.10.2023 को पुलिस उपमंडल संगरूर के उप कप्तान मनोज गोरसी, थानेदार करमजीत सिंह, मुख्य अधिकारी पुलिस स्टेशन सिटी-1 संगरूर की देखरेख में जांच के दौरान आरोपी सुरजीत सिंह पुत्र सिंगारा सिंह निवासी सबदलपुर हाल निवासी अंबाला और सुखजीत सिंह पुत्र ज्ञान सिंह निवासी राजासांसी को घटना के दौरान प्रयुक्त ट्रक सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ के दौरान दिनांक 25.10.2023 को गुरनाम सिंह पुत्र दलीप सिंह निवासी कसरोली थाना पण्डवा हरियाणा, गुरनाम सिंह पुत्र दलीप सिंह निवासी निसिंघवाला जिला करनाल, निर्मल सिंह पुत्र जीत सिंह निवासी सबदलपुर तथा किशोर कुमार पुत्र बचना राम निवासी किशन नगर, नांगल थाना हरियाणा को मामले में नामित कर आरोपी गुरनाम सिंह निवासी कसरोली को गिरफ्तार किया और उसके पास से चोरी के 12 टायर और 1,50,000/- रुपए बरामद किए गए। 

आरोपी किशोर कुमार की दुकान पर छापेमारी कर चोरी के 24 टायर बरामद किए गए। आरोपी गुरनाम सिंह, निर्मल सिंह और किशोर कुमार की गिरफ्तारी बाकी है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।आरोपी सुरजीत सिंह से पूछताछ में पता चला कि उसके खिलाफ टायर चोरी व अन्य वारदातों के करीब 10 मुकदमे दर्ज हैं। जांच में यह भी पता चला कि आरोपी निर्मल सिंह सुरजीत सिंह की मौसी का बेटा है, निर्मल सिंह के खिलाफ चोरी, डकैती और अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं, आरोपी सुखजीत सिंह भी बैंक डकैती सहित अपराध करने का आदी है। 06 आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी किशोर कुमार के खिलाफ चोरी के टायर खरीदने से संबंधित आपराधिक मामला भी दर्ज है, आरोपी गुरनाम सिंह के खिलाफ चोरी और अन्य आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। आरोपियों के खिलाफ दर्ज मामलों का रिकॉर्ड प्राप्त किया जा रहा है। जांच जारी है, और भी अहम खुलासे होने की संभावना है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila