पंजाब, हरियाणा व हिमाचल में धर्मसोत की जायदादों की जांच शुरू

punjabkesari.in Wednesday, Jun 22, 2022 - 09:12 AM (IST)

नाभा (जैन): विजीलैंस ब्यूरो ने पूर्व जंगलात मंत्री साधु सिंह धर्मसोत की जायदाद की जांच शुरू कर दी है। विजीलैंस ने धर्मसोत के रिहायशी घर की भी जांच की।

यहां शांति एन्क्लेव एरिया में भी धर्मसोत ने मंत्री बनने के बाद आलीशान कोठी और दफ्तर का निर्माण किया था, जिसका विवरण चुनाव आयोग को चुनावों के समय नहीं भेजा था। कोठी के लिए प्लाट यहां के एक उद्योगपति से खरीदा गया था। ब्यूरो धर्मसोत की उन जायदादों के बारे गहराई से जांच पड़ताल कर रहा है जो पंजाब, हरियाणा व हिमाचल प्रदेश में बनाई गईं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News