बड़ी खबर: इकबाल प्रीत सिंह सहोता बने पंजाब के नए DGP

punjabkesari.in Saturday, Sep 25, 2021 - 01:28 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब सरकार में विधानसभा चुनावों से पहले कई तरह के फेरबदल तेज हो गए है। एक तरफ पंजाब में नई कैबिनेट बन गई है वही अब बड़ी खबर सामने आ रही है कि इक़बालप्रीत सिंह सहोता को नया डीजीपी बना दिया गया है। नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की तरफ से ये फैसला लिया गया है। पंजाब सरकार की तरफ से इस बारे में एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। 

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इक़बाल प्रीत सिंह सहोता 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी है। इतना ही नहीं बेअदबी मामले में भी वह लंबे समय से जांच में शामिल रहे थे। बेअदबी मामले में बनाई गई पहली एसआईटी के मुख्या अधिकारी के तौर पर इकबाल प्रीत सिंह ने जांच की थी। जानकरी के लिए आपको बता दें कि इकबाल सिंह को अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। इससे पहले पंजाब में डीजीपी दिनकर गुप्ता तैनात थे। वह एक महीने के लिए छुट्टी पर है।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News