लुधियाना में लोहे की भट्टी में विस्फोट, 2 मजदूरों की मौत; 12 गंभीर घायल

punjabkesari.in Friday, Jul 26, 2019 - 05:10 PM (IST)

लुधियाना: पंजाब के औद्योगिक नगर लुधियाना में कल आधी रात को एक लोहे की फैक्ट्री में जोरदार धमाका होने से दो मजदूरों की मौत हो गई तथा बारह अन्य झुलस गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार धमाका होने के बाद आसपास के घरों के लोग दहशत में घरों से बाहर आ गए। 

यह घटना उस समय हुई जब मजदूर काम में लगे थे। भट्टी में अचानक धमाका होने से एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई तथा दूसरे ने अस्पताल ले जाते रास्ते में दम तोड़ दिया। बारह अन्य तीस फीसदी झुलस गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत को देखते हुए पटियाला के राजिंद्रा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रैफर कर दिया। एक मजदूर ने बताया कि विस्फोट इतना जबर्दस्त था कि फैक्ट्री को आंशिक नुकसान पहुंचा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Vaneet